गौशाला में नहीं थी पानी की व्यवस्था, गौसेवकों ने SDM से की शिकायत

  • Share on :

जिला ब्यूरो चीफ गोलू यादव की रिपोर्ट 
अशोकनगर। अशोकनगर जिले की ग्राम लाखाखेड़ी की एक गौशाला में पानी की समुचित व्यवस्था न होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गौशाला में रह रही गायों को पीने के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था, जिससे पशुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इस स्थिति से आक्रोशित गौसेवक गोलू यादव पत्रकार ने उपजिलाधिकारी (SDM) को शिकायत बताते हुए जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की। गौसेवकों का कहना है कि गौशाला प्रबंधन की लापरवाही के कारण गौवंश को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है, जो बेहद निंदनीय है।
शिकायत मिलने के बाद SDM सुभद्रा त्रिपाठी जी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही मौके पर निरीक्षण कर पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।
साथ ही एसडीएम मैडम सुभद्रा त्रिपाठी जी का सभी गोसेवकों ने आभार व्यक्त किया और प्रशासन को गौसेवकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper