अनैतिक देह व्यापार करने वालों को किया गिरफ्तार, रहवासियों की शिकायत पर की गई कार्यवाही

  • Share on :

पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर पुलिस कमीश्नर श्री संतोष सिंह ‌द्वारा इंदौर शहर में महिला संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतारसी कर विधिसम्मत कार्यवाही करने हेतु इन्दौर कमीश्नरेट पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त  मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त (जोन-3) जिला इंदौर  अभिषेक रंजन, अति० पुलिस उपायुक्त (जॉन-3) जिला इंदौर  ओमप्रकाश व सहायक पुलिस आयुक्त (हीरानगर) जिला इंदौर  रुबिना मिजवानी ने थाना प्रभारी हीरानगर  सुशील पटेल को महिला संबंधी अपराधों के प्रकरणी में तत्काल विधिसम्मत कार्यवाही कर आरोपियों की तलाश करने हेतु निर्देशित किया था।

उक्त निर्देशों के तारतम्य में हीरानगर पुलिस द्वारा कार्यवाही की
घटना का विवरण इस प्रकार है थाना हीरानगर पर सुखलिया क्षेत्र के रहवासियों ‌द्वारा सुखलिया क्षेत्र में एक महिला द्वारा किराये के मकान में अनैतिक देह व्यापार का कार्य किया जा रहा है सूचना की तस्दीक करने के उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर एक महिला को अनैतिक देह व्यापार में अपराध पंजीबद्ध कर महिला आरोपिया आरती पति दीपक आटुडे उम्र 35 साल निवासी ए.एम सेकंड 151 दीनदयाल उपाध्याय नगर सुखलिया इंदौर को गिरफ्तार किया गया। मकान मालिक के विरुद्ध इस प्रकार की गतिविधि की सूचना थाने पर नहीं देने और अनैतिक गतिविधि अपने मकान मे चलने देने से मकान मालिक के विरुद्ध प्रकरण प्रथक से पंजीबद्‌ध किया गया है।

उक्त सम्पूर्ण, कार्यवाही में निरीक्षक  सुशील पटेल, उनि अंजू बक्क्षी, म.पआर मंजुल मंडलोई, म आर पूजा, म.आर. पूनम, म.आर. अलका की सराहनीय भूमिका रही है।।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper