पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व जीतू पटवारी की अगवानी में अशोक सैनी के नेतृत्व में चोरल में विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ हजारों माता बहनों ने निकाली भव्य कलश चुनरी यात्रा

  • Share on :

महू-इंदौर। जिला कांग्रेस प्रवक्ता जुगनू जादवसिंह धनावत ने बताया चोरल के सरपंच ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सैनी के नेतृत्व में व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व जीतू पटवारी की अगवानी में चोरल में विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ हजारों माता बहनों ने निकाली भव्य कलश चुनरी यात्रा।खेतों में सोयाबीन की बोवनी का कार्य चल रहा है फिर भी हजारों की संख्या में वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ताओं और माता बहनों ने भव्य चुनरी कलश यात्रा व कार्यकर्ता सम्मेलन मैं शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने संबोधित करते हुए कहा अशोक सैनी के पिता भगवान दास सैनी की सातवीं पुण्यतिथि पर उनके चरणों में नमन करता हूं साथ अशोक सैनी व उनके पिता ने इस आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में हमेशा गरीबों की मदद की है आज भाजपा सरकार के शासन में किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी हर वर्ग बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा किसानों को खाद नहीं मिल रहा, फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा, युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में नंबर वन है। स्वागत भाषण सरपंच अशोक सैनी ने दिया। साथ ही अशोक सैनी ने 26 जनवरी पर घोषणा की थी की जो विद्यार्थी दसवीं व 12वीं में प्रथम स्थान पर आएगा उसे में लैपटॉप दूंगा तो आज उन्होंने अपना वादा पूर्ण कर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के हाथों से 12वीं कक्षा में प्रथम प्रियंका पिता विक्रम और दसवीं कक्षा में प्रथम अर्जिता ओसारी पिता मनीराम को लैपटॉप अपनी ओर से प्रोत्साहन स्वरूप दिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदेश सेवादल अध्यक्ष अवनीश भार्गव, पूर्व प्रदेश सेवादल अध्यक्ष योगेश यादव,जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सदाशिव यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाशदत्त पांडे,जिला पंचायत सदस्य कन्हैयालाल ठाकुर, मुजीब कुरैशी, रुमा भूरू भाई, रुकमणी निनामा, दिनेश सलवाडिया, शैलेश जाट, शक्तिसिंह गोयल, जीतू ठाकुर,राजेश पाटीदार, सत्यनारायण मालवीय, जनपद सदस्य अशोक आंजना, मनीष वर्मा,विलिन पाटीदार, विष्णु हारोड़, हुकम आंजना, अजय सगर, सुनील बंसल, शैलेंद्र जाट,नारायण पटेल, बैकुंठ पटेल, सेवाराम पूर्व सरपंच, पीसी हरोड़े, नितेश राजुरिया, मंसूर भाई, रशीद पटेल, विनोद पटेल, ओम पटेल, कैलाश गोयल,हफीज खान ,उमराव सिंह, सुरेश बारोड़, संतोष खराड़ी, महेंद्र पटेल, किशन पटेल,सतीश पटेल , संतोष कौशल, राकेश मकवाना, आसाराम बारूड़, काव्यांश सैनी, गिरीश सैनी, अंकित सैनी,अभयसिंह जयमल, धर्मेंद्र सैनी, संतोष चौहान, ओंकार सैनी, गोविंद शर्मा,रामचंद्र कौशल, दिनेश सैनी, बाबूलाल सैनी, हरिराम चौहान, किशोर बिलाल, विवेक सकोरिया, अरुण गुर्जर, अभिषेक यादव, जगदीश राठौर, मुन्नालाल वर्मा, नरेश जोशी, अजय वर्मा,शुभम जैन, सदाशिव चौधरी, भगवान चौधरी, राकेश पाटीदार, घनश्याम यादव, नरेंद्र मीणा, गोविंद टेलर,अलंकार यादव, लक्ष्मीनारायण कौशल, प्रदीप कौशल, सुनील कौशल, मेवालाल, राजू पटेल, भाया पटेल, मनोज गोडाले, जबर भाई, प्रवीण पाटील, राहुल जिराती,इत्यादि उपस्थित रहे और चोरल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय भगवान दास सैनी की सातवीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता जुगनू जादवसिंह धनावत ने किया और आभार जिला सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश सलवाडिया ने माना।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper