भव्य रैली के साथ महेश्वर में तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव का हुआ शुभारंभ
महेश्वर, प्रेमचंद गुप्ता
खरगोन। देवी अहिल्या बाई किला परिसर महेश्वर में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक निमाड़ उत्सव का शुभारंभ 22 नवम्बर को भव्य रैली के साथ किया। एसडीएम सुश्री पूर्वा मंडलोई की उपस्थिति में विधायक श्री राजकुमार मेव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शासकीय सांदीपनि स्कूल से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई घाट पर समाप्त हुई।
शाम 07 बजे नर्मदा घाट पर खरगोन बड़वानी सांसद गजेन्द्र पटेल व महेश्वर विधायक राजकुमार मेव,जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाई तवर,मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल,नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गजराज यादव,महेश्वर जनपद अध्यक्ष अशोक डावर खरगोन कलेक्टर भव्य मित्तल द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया,भक्ति संगीत सुप्रसिद्ध लखवीरसिंह लक्खा व साथीओ नई दिल्ली द्वारा प्रस्तुति दी गई।

