साहसिक कार्यशैली और कुशल पुलिसिंग की मिसाल हैं टीआई प्रवीण नागर

  • Share on :

जन्मदिन पर शुभचिंतकों ने किया आत्मीय सम्मान, देवी अहिल्या की तस्वीर भेंट कर दी शुभकामनाएं
इंदौर, मयूर जैन । लसूडिया थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण नागर का जन्मदिन शुभचिंतकों ने हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में मनाया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया तथा देवी अहिल्या माता की तस्वीर भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।
पुलिस सेवा में अपनी बेहतर कार्यशैली, साहसिक निर्णय क्षमता, अनुशासन और प्रभावी पुलिसिंग के लिए पहचान बनाने वाले प्रवीण नागर लंबे समय तक लसूडिया थाने में एसआई के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजगता और अपराध नियंत्रण को लेकर सक्रिय रवैये के चलते उन्होंने विभाग में अलग पहचान बनाई। कनाड़िया थाने में पदस्थ रहते हुए भी उन्होंने अपनी कार्यकुशलता की छाप छोड़ी।
लसूडिया में वर्षों तक सेवाएं देने के बाद पदोन्नति प्राप्त कर तीन स्टार के साथ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभालना उनकी कार्यक्षमता और विभागीय विश्वास का परिचायक है। सहज, स्नेही और मिलनसार स्वभाव के साथ ही कर्तव्य के प्रति दृढ़ता प्रवीण नागर के व्यक्तित्व की खास पहचान है।
जन्मदिन के अवसर पर शुभचिंतकों ने उनके स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में लसूडिया थाना पुलिसिंग के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper