कलेक्टर की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों एवं अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन 
झाबुआ। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समयावधि पत्रों एवं अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति, लंबित प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में कलेक्टर डॉ. भरसट ने सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का संतोषजनक एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने तथा ग्रेडिंग मंथ के अंतर्गत शत-प्रतिशत शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने सीएम हाउस में लंबित शिकायतों की समीक्षा की। नगर परिषदों को सहरी ड्रेनेज एवं नाला सफाई बारिश के पूर्व करे। “A” मार्क की गई पत्रों की विभागवार समीक्षा की गई। 12 जून से 18 जून 2026 तक जनकल्याण शिविर आयोजित किये जाएंगे। जिसमें 23 विभाग 110 सेवा के प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने भू अर्जन, भूमि आवंटन प्रकरणों की समीक्षा की। 
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर सी.एस. सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद तनुश्री मीणा, संयुक्त कलेक्टर विजय कुमार मंडलोई, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षयसिंह मरकाम, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper