सीईओ जिला पंचायत द्वारा समय-सीमा पत्रों की हुई समीक्षा

  • Share on :

रिपोर्ट-प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
सीईओ जिला पंचायत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन में 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिक न होकर संतोषजनक एवं उच्च गुणवत्ता का होना चाहिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की नियमित मॉनिटरिंग जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं करें तथा शिकायतों के निराकरण से संबंधित जवाब एल-1 अधिकारियों के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं।
इस अवसर पर उन्होंने  अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेड न रहे, इसके लिए मैदानी अमले को भी दायित्व सौंपा जाए। साथ ही जिन विभागों में शिकायतों की संख्या कम है, वहां शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रजापति ने संकल्प से समाधान अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत नियमित शिविरों का आयोजन किया जाए तथा शिविरों में प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, सुश्री अर्चना मिश्रा, श्रीमती गैलेक्सी नागपुरे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper