आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के घर दिवाली पर्व में खुशियों से रोशन करने सेवार्थ विद्यार्थी चला रही “हर घर दिवाली अभियान”
छुरा।दीपावली का पर्व हर घर में खुशियां और रोशनी लेकर आए, इसी उद्देश्य से सेवार्थ विद्यार्थी गरियाबंद द्वारा “हर घर दिवाली अभियान” चलाया जा रहा है। कार्यक्रम प्रमुख याशिका कौर ने इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए यह बताया कि इस अभियान के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक दीपावली की खुशियां पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत ऐसे परिवारों की सहायता के लिए समाज के लोगों से अपील की जा रही है, जो आर्थिक तंगी के कारण दीपावली का त्योहार उत्साहपूर्वक नहीं मना पाते। इसके लिए आम नागरिकों से पुराने लेकिन अच्छी स्थिति के कपड़े, जूते, चप्पल, पटाखे, पुस्तकें एवं दीपक आदि सामग्री प्रदान करने का आग्रह किया गया है, ताकि जरूरतमंद परिवारों के घर भी दीपावली की खुशियों से रोशन हो सकें।
अभियान की संयोजक पूनम सिन्हा, सह-संयोजक सुजल यादव एवं कार्यक्रम प्रमुख याशिका कौर ने जिलेवासियों से इस सामाजिक एवं सेवाभावी पहल में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की अपील की है। अभियान में सहयोग की भावना रखने वाले हेतु संपर्क सूत्र 6266134155, 8305968346 जारी किया गया है ।
स्टूडेंट फॉर सेवा के कार्यकर्ता का मत हैं कि दीपावली केवल अपने घर को रोशन करने का पर्व नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में भी खुशियों का उजाला लाने का अवसर है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति के छोटे से सहयोग से किसी जरूरतमंद परिवार की दिवाली यादगार बन सकती है। इस अभियान मे भावना सिन्हा, खुशी साहू, एकलव्य शुक्ला, तुषार साहू, मोना, पायल एवं अन्य कार्यकर्ता लगे हुए है।

