आज शिवराज सिंह चौहान के बेटे कुणाल की शादी
भोपाल। केंद्रीय मंत्री और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह की आज शादी है। वे शुक्रवार 14 फरवरी को वेंलेंटाइन डे के दिन रिद्धि के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी भोपाल के फेमस बैंक्वेट हॉल 'The Vana Greens' में होगी। शादी का कार्यक्रम रात आठ बजे से शुरू होगा। इसके लिए बैंक्वेट हॉल को फूलों से सजाया गया है। इससे पहले गुरुवार को कुणाल और रिद्धि की शादी का एक कार्यक्रम हुआ था। जिसकी तस्वीर शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था- रिद्धि हमारे घर में बहू नहीं, बेटी के रूप में आ रही है।
कुणाल सिंह की होने वाली पत्नी रिद्धि जैन जाने मांने डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती है। रिद्धि के पिता संदीप जैन भी बड़े डॉक्टर हैं। कुणाल और रिद्धि भोपाल में एक ही स्कूल में पढ़े हैं। कुणाल एग्रीक्ल्चर बिजनेस करते हैं।
साभार अमर उजाला