राधास्वामी सत्संग कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था
इन्दौर। दिनांक 24 एवं 25 जनवरी 2026 को राधा स्वामी सत्संग व्यास, खण्डवा रोड़ इंदौर पर राधास्वामी महाराज के सत्संग के दौरान शहर के आतंरिक मार्गों एवं देहांत क्षेत्र एवं इंदौर जिले के आस-पास के जिलों से भी बड़ी संख्या मे श्रध्दालु दिनाँक 22 जनवरी से ही सत्संग मे शामिल होने के लिए राधास्वामी सत्संग व्यास खण्डवा रोड़ पर आएगें, जिसकी यातायात व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस का दिनाँक 22 जनवरी से 25 जनवरी तक के लिए ट्रैफिक प्लान:-
1. तीन ईमली बस स्टेण्ड से चलने वाली बसें जो आईटी पार्क चौराहा से खण्डवा रोड़ तेजाजी नगर व राजीव गांधी सर्कल होकर राजेन्द्र नगर की ओर जाना चाहती है यह बसें दिनांक 22 से 25 जनवरी को उपरोक्त मार्ग से नहीं जा सकेगीं। ये बसें तीन ईमली चौराहा से पालदा नाका, देवगुराड़िया चौराहा से बायपास से आवागमन कर सकेंगी।
2. तीन ईमली चौराहा से आईटी पार्क की ओर, राजीव गांधी से आईटी पार्क की ओर एवं तेजाजी नगर चौराहा से आई टी पार्क चौराहा की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहनों एवं अंतर राज्यीय (विडियो कोच बसों) का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे भारी वाहन जो इन मार्गों का उपयोग करते है वें तीन ईमली चौराहा से देवगुराड़िया बायपास तेजाजी नगर से आवागमन कर सकेगे।
3. चौईथराम चौराहा, राजीव गांधी चौराहा, आईटी पार्क चौराहा से होकर तीन इमली अथवा तेजाजी नगर की ओर जाने वाले भारी वाहन इस मार्ग से ना जाकर राजेन्द्र नगर होते हुए राऊ गोल चौराहा बायपाय से देवगुराडिया तीन ईमली आ जा सकेगें।
4. सत्संग मे आने वाले श्रध्दालुओं के वाहनों की पार्किंग राधास्वामी सत्संग व्यास के अदंर रहेगी। भंवरकुआ चौराहा से लिम्बोदी चौराहा तक रोड़ के किनारे किसी भी प्रकार के वाहन खड़े करना प्रतिबंधित रहेगा।
5. अन्य वाहन चालक जो ओम्कारेश्वर दर्शन, खंडवा की ओर जाना चाहते है वह आई टी पार्क से तेजाजी नगर मार्ग पर जाने से बचें, वह रिंग रोड या बायपास से देवगुराड़िया होते हुए तेजाजी नगर से खंडवा की ओर आवागमन करें। यह मार्ग अधिक सुविधाजनक रहेगा।
इस दौरान आकस्मिक वाहनों का प्रवेश हर जगह से हो सकेगा कोई भी प्रतिबंध उन पर लागू नहीं होगा। साथ ही आवश्यकता अनुसार यातायात दबाव को देखते हुए डायवर्जन का समय परिवर्तन व अन्य मार्गों को परिवर्तित मार्ग घोषित किया जा सकेगा।
कृपया सभी वाहन चालक सुगम आवागमन के लिए यातायात प्लान के अनुसार परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें, यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

