पारदर्शी यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मिले बॉडी वार्न कैमरे

  • Share on :

इंदौर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपायुक्त (यातायात प्रबंधन) श्री अरविंद तिवारी के निर्देशन में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में इंदौर ट्रैफिक पुलिस को अब बॉडी वार्न कैमरों से लैस किया गया है। यह पहल शहर में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और यातायात नियमों के पालन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से की गई है।

यातायात पुलिस को कुल 144 बॉडी वार्न कैमरे प्रदान किए गए हैं, जो आरक्षक से लेकर सूबेदार स्तर तक के अधिकारियों को चालानी कार्रवाई एवं यातायात नियंत्रण के दौरान उपयोग में लाए जा रहे हैं। पुलिसकर्मी यह कैमरे अपनी वर्दी पर लगाकर कार्य करते हैं, जिससे किसी भी प्रकार की वाद-विवाद की स्थिति में सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

बॉडी वार्न कैमरों की मदद से ट्रैफिक पुलिस को अपने कर्तव्यों के निष्पादन में उल्लेखनीय सहायता मिल रही है, वहीं आम जनता के साथ पारदर्शी संवाद स्थापित हो रहा है। इस तकनीकी पहल से जनता और पुलिस के बीच विश्वास में भी वृद्धि होगी।

इंदौर ट्रैफिक पुलिस आने वाले समय में भी यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और तकनीक के माध्यम से जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper