चोइथराम फल-सब्जी मंडी प्रांगण में यातायात व्यवस्था सुचारु
पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। चोइतराम फल एवं सब्जी मंडी प्रांगण में यातायात व्यवस्था लगातार सुचारू रूप से संचालित हो रही है। मंडी परिसर में वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन और मंडी प्रबंधन द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है।
मंडी में आने वाले व्यापारियों, किसानों, हम्मालों और ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रवेश और निकास मार्गों पर यातायात का संचालन व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। मंडी परिसर में अव्यवस्थित पार्किंग और जाम की स्थिति से बचने हेतु कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है।
व्यापारियों ने बताया कि यातायात व्यवस्था बेहतर होने से माल की आवाजाही में आसानी हो रही है और मंडी में खरीद-बिक्री का कार्य भी सुचारू रूप से चल रहा है। मंडी प्रशासन द्वारा समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

