देहरादून हाईवे पर दर्दनाक हादसा: हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहे परिवार की कार में टक्कर, चार की मौत, 4 घायल

  • Share on :

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर हलगोया गांव के पास कट के निकट शुक्रवार दोपहर करीब सवा तीन बजे एक स्कॉर्पियो कार ने पीछे से दूसरी खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि इसी कार में सवार तीन अन्य लोग व दूसरी कार का ड्राइवर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 
स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में कार में सवार मंडोरा बहादुगढ थाना खरचेडा जिला सोनीपत हरियाणा निवासी प्रीति (37) पत्नी प्रवीन, उसका बेटा शिवांग (9), प्रवीन की मां सुदेश (71) पत्नी चरण सिंह तथा चरण सिंह की मौत हो गई जबकि इसी परिवार के अन्य तीन सदस्य प्रीति (29) पत्नी जयदेव, जयदेव (45), जयदेव की पुत्री भावी तीन वर्ष घायल हो गए। हादसे में दूसरी कार का ड्राइवर प्रवीन तेवतिया भी घायल हो गया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। 
एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत जिले के मंडोरा बहादुगढ थाना खरचेडा निवासी चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे कि सवा तीन बजे के करीब सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर हलगोया गांव के पास कट के निकट एक स्कॉर्पियो कार ने पीछे से खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। 
इस भीषण हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि इसी कार में सवार तीन अन्य लोग व दूसरी कार का ड्राइवर घायल हो गए। सूचना पर थाना रामपुर मनिहारान पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा सभी घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय, सहारनपुर भिजवाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। 
साभार पंजाब केसरी

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper