मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल ) योजनांतर्गत अनुग्रह सहायता राशि का मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक से अंतरण

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन 
झाबुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सिवनी जिले से मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना अंतर्गत प्रदेश के 16,754 श्रमिक परिवारों को लगभग 365 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता का राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। 
इसी क्रम में जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना अंतर्गत मेघनगर, पेटलावद, थांदला, राणापुर, रामा एवं झाबुआ विकासखंडों के हितग्राहियों को भी सहायता राशि प्रदान की गई। दुर्घटना में मृत्यु होने पर अनुग्रह सहायता के 28 प्रकरणों में कुल 1 करोड़ 12 लाख रुपये तथा सामान्य मृत्यु के 307 प्रकरणों में कुल 6 करोड़ 14 लाख रुपये की सहायता राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित की गई। इस प्रकार जिले के कुल 335 हितग्राहियों को कुल 7 करोड़ 26 लाख रुपये की राशि का अंतरण किया गया।
जिला मुख्यालय पर सहायक श्रम पदाधिकारी निलेश डामोर, हितग्राहीगण एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper