शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

  • Share on :

रिपोर्ट-प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित शहीद दिवस में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों की स्मृति में संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर शहडोल में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह सहित समस्त शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौन रखकर देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन किया।
अधिकारियों-कर्मचारियों ने शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रहित में कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रगति वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अन्तोनिया एक्का, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper