ट्रंप की ईरान को सीधी चेतावनी: 'एक हमले में खत्म हो सकती है बची हुई लीडरशिप, पर हम बातचीत चाहते हैं'

  • Share on :

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में जारी खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर नया बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर वह चाहें तो एक हमले में ईरान की बाकी बची लीडरशिप को खत्म कर सकते हैं। लेकिन वह ऐसा करेंगे नहीं क्योंकि वह ईरान के साथ बात करना चाहते हैं। इतना ही नहीं ट्रंप खामेनेई के सामने लोगों के रोने पर तंज कसते हुए कहा कि 'शायद यह फर्जी आंसू हैं।' बता दें, ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दोनों देशों के बीच शांति समझौता काफी हद तक लागू हो गया है। 4 जुलाई से ईरान में दिवंगत सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इन कार्यक्रमों में एक छत के नीचे ईरान की लगभग पूरी लीडरशिप इकट्ठा होगी।
एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने इस अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, "वह सभी (ईरान की बाकी बची लीडरशिप) वहां होगी। मैं चाहूं, तो एक हमला और सब को खत्म कर सकता हूं। लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। क्योंकि हम ईरान के साथ बात करना चाहते हैं। अगर वह खत्म हो जाएंगे, तो हम बात किससे करेंगे?"
ईरान में हाल ही में पहली बार दिवंगत नेता खामेनेई का जनाजा रखा गया था। कई देशों के लोगों ने वहां जाकर श्रद्धांजलि दी थी। लोग रो भी रहे थे। ट्रंप ने लोगों के इसी रोने को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता था कि लोगों को खामेनेई से नफरत है। शायद यह फर्जी आंसू हों" ट्रंप के इस बयान पर अर्मेनिया स्थिति ईरान एम्बेसी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर जवाब दिया। इस पोस्ट में लिखा गया कि 'आप (ट्रंप) इन चीजों को नहीं समझ सकते क्योंकि आपके पास न तो सभ्यता है, न इतिहास है और न ही सम्मान है।'
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper