धुएं के गुबार में बदली तुगलकाबाद की इमारत: सोते समय अचानक भड़की आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
नई दिल्ली. दिल्ली में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग (DFS) के अधिकारियों के अनुसार दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में स्थित एक इमारत में शुक्रवार को तड़के सुबह अचानक भीषण आग लग जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है.
दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर मुस्तैदी दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू करके अब तक पांच लोगों को मलबे और लपटों के बीच से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस का स्टाफ मौके पर पहुंच गया और तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया. स्थानीय पुलिस के मुताबिक शुक्रवार तड़के बिल्डिंग में आग लगी थी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी इमारत धुएं के गुबार से घिर गई. हादसे के वक्त लोग सो रहे थे, जिससे उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है.
साभार आज तक

