थाना छत्रीपुरा में बडी मात्रा में प्रतिवंधित चाईनीज धागा सहित धराये दो आरोपी,70 हजार रुपये के मश्रूका के 200 रोल किये जप्त

  • Share on :

खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। थाना छत्रीपुरा क्षेत्र में चायनीज मांझा की चैकिंग के दौरान पुलिस टीम थाना छत्रीपुरा द्वारा एक व्यक्ती को रेडियो चौक वियावानी इंदौर पर चैक किया जिसके पास एक प्रतिवंधित चाईनीज धागा का रोल मिला जिससे उसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम देव ओटकर पिता रमेश ओटकर उम्र 25 साल निवासी 6/6 रेडियो चौक वियावानी इंदौर होना बताया व उसके पास से मिले प्रतिवंधित चाईनीज धागा का रोल के वारे में पूछताछ करने पर बताया कि वह यह प्रतिवंधित चाईनीज धागा का रोल समीर मेव निवासी मेवाती मोहल्ला थाना एमजीरोड इंदौर से लेकर आया हूँ जिसकी जानकारी वरिष्ट अधिकारियों को दी गई वाद देव ओटकर द्वारा बताये स्थान पर से आरोपी समीर मेव पिता सफीक मेव उम्र 25 साल निवासी 63 मेवाती मोहल्ला थाना एमजीरोड इंदौर की दुकान से 200 रोल प्रतिवंधित चाईनीज धागा के रोल के साथ समीर मेव पिता सफीक मेव उम्र 25 साल निवासी 63 मेवाती मोहल्ला थाना एमजीरोड इंदौर को पकडा गया आरोपी समीर मेव से प्रतिवंधित चाईनीज धागा के लाने के संबध में पूछताछ कर धारा 223 (बी), 125 बी.एन. एस के तहत बैधानिक कार्यवाही का जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी 1. समीर मेव पिता सफीक मेव उम्र 25 साल निवासी 63 मेवाती मोहल्ला थाना एमजीरोड इंदौर 2. देव ओटकर पिता रमेश ओटकर उम्र 25 साल निवासी 6/6 रेडियो चौक वियावानी इंदौर को पकडकर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper