मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा में सेंध की कोशिश: खुद को PMO और SPG अधिकारी बताने वाले 2 गिरफ्तार

  • Share on :

मुंबई।  मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा में सेंध की कोशिश का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने सोमवार देर रात जियो वर्ल्ड प्लाजा में कथित तौर पर सुरक्षा व्यवस्था तोड़ने और पहचान छिपाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताया, जबकि उसके साथ मौजूद एक पूर्व सैनिक ने खुद को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) का सदस्य बताया। उसके पास रिवॉल्वर भी थी। इस मामले में एक तीसरा व्यक्ति अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक, खार निवासी 24 वर्षीय रोहन पारेख सोमवार शाम करीब 4:50 बजे जियो वर्ल्ड प्लाजा में दाखिल हुआ। उसने वहां मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों से कहा कि वह प्रधानमंत्री कार्यालय में काम करता है। इसके बाद उसने अपने फोन पर PMO का एक पहचान पत्र दिखाया और उसे अंदर जाने दिया गया। पुलिस के अनुसार, पारेख दो अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा था। इनमें से एक के पास बंदूक देखकर सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया। बंदूक लेकर चल रहे व्यक्ति ने खुद को SPG का सदस्य बताया था। पारेख कुछ ही मिनट बाद प्लाजा से बाहर निकल गया और तीनों वहां से चले गए।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper