अलग अलग क्षेत्रों में मिले दो शव क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल।  जिले के धनपुरी और ब्यौहारी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर युवकों के संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुट गई है।
गले में साड़ी के फंदे में बंधा मिला शव 
पहला मामला धनपुरी थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती खेरमाई माता तालाब के भीट का है। यहां बबलू कोल नामक युवक का शव संदिग्ध हालत में जमीन पर पड़ा मिला। युवक के गले में साड़ी का फंदा बंधा हुआ था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद धनपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
खून से सना बाइक के साथ मिला युवक का शव 
वहीं दूसरा मामला ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवराव से सामने आया है। यहां सुनसान इलाके में एक युवक का खून से लथपथ बाइक के साथ शव मिला है। युवक का शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में मातम छा गया। परिजनों ने परिवार के ही एक सदस्य पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper