शहीदों की स्मृति में दो मिनिट का मौन धारण
मद्य निषेध संकल्प दिवस पर ली गयी शपथ
महेन्द्र मालवीय रणजीत टाईम्स
शासन के निर्देशानुसार 30 जनवरी, ‘‘शहीद दिवस’’ पर में कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा दो मिनिट का मौन धारण किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी ने राष्ट्र की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इसी कड़ी में ‘‘मद्य निषेध संकल्प दिवस’’ के अवसर पर कलेक्टर हर्ष सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्ति हेतु संकल्प शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सृजन वर्मा, अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसी कड़ी में जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों एवं पं. शिवनाथ शास्त्री शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में भी मौन धारण किया गया।

