गोर बंजारा दल में दो नए प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

  • Share on :

श्री भूपेंद्र राठौर एवं श्री जितेंद्र राठौर (रेमो) को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
राजेश धाकड़ 
इंदौर। गोर बंजारा दल द्वारा संगठन के विस्तार एवं समाजहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से श्री भूपेंद्र राठौर (ग्राम चंदवाड़, जिला खरगोन) तथा श्री जितेंद्र राठौर (रेमो) (ग्राम अमावस्या, जिला खरगोन) को गोर बंजारा दल, मध्य प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संगठन द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के सामाजिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं समाजसेवा के प्रति समर्पण पर विश्वास व्यक्त करते हुए आशा जताई गई है कि श्री भूपेंद्र राठौर एवं श्री जितेंद्र राठौर (रेमो) के नेतृत्व में संगठन समाज के संगठन, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण एवं बंजारा समाज के सर्वांगीण विकास के कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।
इस अवसर पर गोर बंजारा दल के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने श्री भूपेंद्र राठौर एवं श्री जितेंद्र राठौर (रेमो) को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके सफल, उज्ज्वल एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामनाएँ की हैं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper