मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 02 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

  • Share on :

थाना थांदला पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल कीमती करीब ₹55,000/- की बरामद
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन 
झाबुआ। पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ  देवेन्द्र पाटीदार द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) थांदला  राजेश सुलिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थांदला  तारा मण्डलोई के नेतृत्व में थाना थांदला पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 07 सितंबर को फरियादी कालु पिता हुमा मुणिया निवासी छोटा जुलवानिया अपने पुत्र गोविंद मुणिया को संस्कार स्कूल, थांदला छोड़ने आया था। फरियादी द्वारा अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP-45 MT-7351 स्कूल की पार्किंग में खड़ी कर मजदूरी करने कस्बा थांदला चला गया। दोपहर करीब 14:00 बजे वापस आने पर मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं मिली।

फरियादी द्वारा मोटरसाइकिल की आसपास एवं कस्बा थांदला में तलाश की गई, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला। घटना की सूचना थाना थांदला पर प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 520/2026, धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी थांदला श्रीमती तारा मण्डलोई द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं तस्दीक के लिए कस्बा थांदला तथा आसपास के विभिन्न ग्रामों में लगातार जानकारी एकत्र की गई।

पुलिस टीम की सतत मेहनत एवं सूझबूझ से सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्धों की पहचान—
नवीन पिता थावरिया कटारा, उम्र 29 वर्ष, निवासी बीड़ महुडीपाड़ा
राकेश पिता हुमजी मुणिया, उम्र 27 वर्ष, निवासी छोटा जुलवानिया के रूप में हुई।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया। आरोपी राकेश मुणिया के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल क्रमांक MP-45 MT-7351, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹55,000/- है, बरामद कर जप्त की गई।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper