रूसी हमलों से दहल उठा यूक्रेन: नीप्रो से जापोरिज्जिया तक बरसीं मिसाइलें, 12 नागरिकों की जान गई
कीव। यूक्रेन में सोमवार को रूसी मिसाइलों और ड्रोन ने भारी तबाही मचाई। इन हमलों में 12 लोगों की जान चली गई और 40 लोग घायल हुए। राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इन हमलों को भयानक बताया है और इसकी निंदा की है। रूस ने चार साल पहले यूक्रेन पर हमला शुरू किया था। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, इस युद्ध में अब तक 16,000 से ज्यादा यूक्रेनी नागरिक मारे जा चुके हैं। रूस लगातार यूक्रेन के बुनियादी ढांचे को नष्ट करने और लोगों का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रहा है।
नीप्रो शहर में रूस की मिसाइल ने बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। इस हमले में छह लोगों की मौत हुई और 29 लोग घायल हो गए। जापोरिज्जिया शहर में रूस के ड्रोन एक यात्री बस से टकरा गए। इस घटना में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हुई और छह लोग घायल हुए। सुमी इलाके में हुए ड्रोन हमलों ने एक बुजुर्ग महिला और एक पुरुष की जान चली गई। खार्किव के मेयर ने बताया कि वहां दिन के समय हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई और पांच लोग घायल हुए। यूक्रेन के छह अन्य इलाकों में भी घातक हमले हुए हैं।
साभार अमर उजाला

