दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर काल बना अनियंत्रित ट्राला: हापुड़ में दो मासूमों की मौत, दो महिलाओं की हालत गंभीर

  • Share on :

हापुड़। दिल्ली लखनऊ हाईवे पर थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के सोना कट के पास मंगलवार की सुबह तड़के बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्राला ने कुचल दिया। हादसे में एक पांच वर्षीय बच्ची व 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। जबकि हादसे में छह यात्री घायल हो गए। जिनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर किया गया है।
सभी यात्री तड़के सीतापुर डिपो की रोडवेज बस में सवार होकर दिल्ली और नोएडा जा रहे थे और सोना कट के पास उनकी बस खराब हो गई थी। सभी यात्री यहां खड़े होकर दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे।
हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया था। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना देहात व हाफिजपुर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ट्रोले को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। हादसा की सूचना पर सीओ अनीता चौहान भी मौके पर पहुंची थीं।
मृतकों में नायरा (5) व मीरा (22) निवासी गांव बरगामा जिला सीतापुर शामिल हैं और दोनों बुआ-भतीजी बताई जा रही हैं। जबकि घायलों मृतका मीरा की मां कांति, जयकरण निवासी हसनापुर जिला सीतापुर, अरुणा अवस्थी निवासी चेना जिला सीतापुर, कंचन निवासी सेक्टर-30 नोएडा, दीप्ति व आंशिक निवासी बिसवा जिला सीतापुर शामिल हैं। इनमें से कंचन व कांति की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper