केंद्रीय बजट  लॉलीपॉप समान मध्यम वर्गीय किसान बेरोजगार अपेक्षित

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया बजट जनता की उम्मीद पर खरा नहीं उतर पा रहा है यह बजट सिर्फ दिखावटी घोषणाओं तक सीमित है देश प्रदेश के मध्यम वर्गीय व निचले तबके की जनता के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
यह आरोप मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने बजट प्रस्तुत होने पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर बताया कि यह बजट जनता को राहत देने के बजाय लॉलीपॉप साबित हुआ है महंगाई बेरोजगारी ओर किसानो की समस्याओं से जूझ रही जनता और ग्रामीण क्षेत्र के किसान को इस बजट से उम्मीद थी कि हमारे हितार्थ केंद्र सरकार राहत प्रदान करेगी उसके विपरीत सरकार ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
 साबिर फिटवेल ने कहा कि मध्य प्रदेश के साथ भी एक बार फिर सौतेला व्यवहार हुआ है राज्य के लिए कोई विशेष पैकेज व विकास की ठोस योजना शामिल नहीं है यह बजट पूंजी पतियों को लाभ पहुंचाने उन्हें राहत देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
जबकि मध्यम वर्गीय व निचले स्तर की जनता युवा बेरोजगार अपने आप को अपेक्षित महसूस कर रहे हैं 3 लाख युवाओ बेरोजगारों  को बजट में नौकरी देने की बात तो कही है पर किस सेक्टर में और कब दी जाएगी यह उल्लेख नहीं किया यह सरासर धोखा है जो बिना रोडमेंप के जनता को भ्रमित किया जा रहा है। 
उन्होंने कहा कि किसानों के लिए भी यह बजट में कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई किसानों को फसलों पर उचित मूल्य के दाम न कर्ज राहत ओर ना ही कृषि के दाम घटाने को लेकर प्रभावी घोषणा की है कांग्रेस पार्टी इस जन विरोधी किसान विरोधी बजट का विरोध करती है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper