केन्द्रीय मंत्री सिंधिया शिवपुरी जिले के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान विभिन्न लोकार्पण, भूमि पूजन एवं अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल

  • Share on :

खनियांधाना। केंद्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 31 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक शिवपुरी जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरे खनियांधाना एवं पिछोर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमि पूजन, निरीक्षण तथा स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।  
निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 31 अगस्त को दोपहर में ग्राम अछरौनी पहुंचेंगे, जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अछरौनी का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात वे ग्राम चमरौआ सब-स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। उप तहसील बामौरकलां का लोकार्पण एवं ग्राम पिपरा सब-स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। खनियांधाना में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper