केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीटीसी का किया वर्चुअली शुभारंभ

  • Share on :

रिपोर्ट-प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। जिले के कल्याणपुर स्थित सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र का वर्चुअल शुभारंभ केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य श्री जगन्नाथ शर्मा एवं जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता चपरा द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा स्वागत गीत, पुष्पगुच्छ एवं पारंपरिक तरीके से अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लखपति दीदियों ने अपने अनुभव एवं आवश्यकताओं को मंच के माध्यम से साझा किया। 
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, आजीविका मिशन की विकासखंड टीम तथा जिला कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला परियोजना प्रबंधक श्री अजय सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper