उन्नाव पुलिस का बड़ा एक्शन: बाबा मिलन दास का हत्यारा इसराइल मुठभेड़ में मारा गया, रातभर चली गोलियां

  • Share on :

उन्नाव. उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में चर्चित साधु हत्याकांड के मुख्य आरोपी इसराइल उर्फ इजराइल का रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में अंत हो गया. हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था.
पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है.
यह मामला बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के घूरे टीला कस्बे का है. यहां रहने वाले बाबा मिलन दास अपनी जमीन पर राम मंदिर का निर्माण करा रहे थे. बताया गया कि मंदिर में साउंड सिस्टम बजाने को लेकर उनका अन्य समुदाय के कुछ लोगों से विवाद हुआ था. इसके बाद 9 जून को दिनदहाड़े बाबा मिलन दास पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था.
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने इसराइल, यामीन, शानू, मोहम्मद शफी और लल्ली उर्फ अजय गौतम समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. जांच के दौरान पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी इसराइल लगातार फरार चल रहा था.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper