गांधीजी की पुण्यतिथि पर महूँ में स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा का अनावरण, कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

  • Share on :

SIR में गड़बड़ी के विरोध में राजेंद्र नगर थाने पहुँचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, दर्ज कराई FIR
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ने गवली पलासिया (डॉ. अंबेडकर नगर, महूँ) में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री भागीरथ वर्मा जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन की मजबूती और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विस्तार से विचार रखे।
श्री पटवारी जी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का संगठन निरंतर मजबूती और विस्तार की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जो साथी संगठन को मजबूत करने में योगदान दे रहे हैं, उनके प्रति पार्टी कृतज्ञ है। जहां कहीं भी असंतोष है, वहां संवाद, सहयोग और सम्मान के साथ सभी को जोड़ने का कार्य किया जाएगा, क्योंकि मजबूत संगठन आपसी विश्वास और एकजुटता से ही बनता है।
इस अवसर पर इंदौर ग्रामीण ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन वानखेड़े जी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सदाशिव यादव जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके उपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी इंदौर के राजेंद्र नगर थाना पहुँचे, जहाँ उन्होंने बीएलए (Booth Level Agent) होने के नाते फॉर्म क्रमांक-7 के कथित दुरुपयोग और SIR (Special Intensive Revision) के तहत चल रही गड़बड़ियों के विरोध में संबंधित लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई।
इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा, इंदौर ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष श्री विपिन वानखेड़े जी तथा कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्री पटवारी जी ने कहा कि मैं स्वयं कांग्रेस पार्टी की ओर से एक बूथ का बीएलए हूँ और अपने ही बूथ पर SIR के नाम पर की जा रही गड़बड़ियों का प्रत्यक्ष साक्षी हूँ। भाजपा के इशारे पर यदि कोई BLO या अधिकारी मतदाता सूची में गड़बड़ी करता है, तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति गलत जानकारी देकर फॉर्म-7 के माध्यम से किसी मतदाता का नाम कटवाने की आपत्ति दर्ज करता है, तो Representation of the People Act, 1950 की धारा 31 के तहत उसके लिए एक वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।
श्री पटवारी जी ने आरोप लगाया कि मेरी विधानसभा राऊ में सरकारी BLO और भारतीय जनता पार्टी के BLA की साठगांठ से फॉर्म-7 के जरिए कांग्रेस समर्थित मतदाताओं के नाम जानबूझकर काटे जा रहे हैं। 
यह एक गंभीर और दंडनीय अपराध है। पर्याप्त सबूत होने के बावजूद मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के अधीन कार्यरत पुलिस दोषियों पर एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है, जो भाजपा सरकार की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
श्री पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मतदाता सूची से छेड़छाड़ और लोकतंत्र को कमजोर करने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं करेगी और सड़क से लेकर न्यायालय तक हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper