कांटो सबल में घरों को फूंकने पर बवाल; सांसद बिमोल अकोइजम बोले- जब सेना तैनात थी, तो उपद्रवी कैसे भागे?

  • Share on :

इंफाल। मणिपुर के इंफाल पश्चिम के कांटो सबल गांव में आगजनी की घटना हुई। इस आगजनी से लोगों के बीच नाराजगी है। वहीं,  इस मामले पर कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम ने प्रशासन पर निशाना साधा। इसके साथ ही भाजपा विधायक हेइखम डिंगो सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा की। 
कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते ही कहा, ‘मैंने वीडियो देखा है और लोग सुरक्षा बलों के सामने ही शिकायत कर रहे थे। मैंने अधिकारियों से बात करने की कोशिश की, लेकिन उनमें जवाब देने की बुनियादी शिष्टाचार भी नहीं थी। मैंने उनका ऐसा रवैया देखा और सोचिए उन्होंने लोगों के साथ क्या किया है। मुझ जैसे सांसद को भी लगता है कि उस यूनिट में कुछ गड़बड़ है।
संकट की शुरुआत में, यह कमांडिंग ऑफिसर उस इलाके के कुकी और मैतेई समुदाय, दोनों से संपर्क किया गया, और वे शांति बनाए रखने के लिए नियमित रूप से बातचीत करते थे। असलियत यह है कि जब वे वहां खड़े थे, तब चार घर जला दिए गए। जब उनकी यूनिट वहां मौजूद थी, तो उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। सेना कमांडर को नागरिक प्राधिकरण से पूछे बिना सार्वजनिक व्यवस्था की स्थिति में कार्रवाई करनी चाहिए थ।. अगर सेना हर जगह तैनात थी, तो उन लोगों को भागने की अनुमति कैसे दी गई? मुझे पता है कि हमें बहुत सारे सवाल पूछने हैं। और उस घटना तक रैली की अनुमति किसने दी? उस स्थिति में, क्या उनके पास संभावित हिंसा के बारे में कोई खुफिया जानकारी थी? क्या उनकी जमीन पर पर्याप्त तैनाती थी? उन घरों को जलने की अनुमति कैसे दी गई? 
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper