क्रिकेटर नईम हसन के साथ मारपीट पर बवाल: BCB अध्यक्ष तमीम इकबाल बोले- यह बर्दाश्त नहीं

  • Share on :

बांग्लादेश में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर नईम हसन के साथ हुई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस पूरे घटनाक्रम को अस्वीकार्य और गलत बताते हुए सरकार से जांच की मांग की है। बीसीबी के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल सोशल मीडिया साइट पर इस घटना की निंदा की और स्पिनर नईम हसन की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
बीसीबी अध्यक्ष ने लिखा, "पिछली रात नईम हसन के साथ जो कुछ भी हुआ, वह किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। घटना की जानकारी होने के बाद कल रात में फोन पर नईम से बात की और उसे हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके साथ ही मैंने इस मामले पर बोर्ड के अधिकारियों के साथ भी बातचीत की। आगे कार्रवाई की जाएगी।"
तमीम इकबाल के पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से भी इस मामले पर बयान जारी किया गया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा, "बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड शुक्रवार को चट्टोग्राम में इंटरनेशल खिलाड़ी नईम हसन के साथ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त करता है। एक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ इस तरह की घटना बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। इस पर तुरंत ध्यान दिए जाने की जरूरत है। बोर्ड इस घटना की गहन जांच की अपेक्षा करता है।"
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper