फेसबुक कमेंट पर बवाल: धार्मिक एवं सामाजिक भावनाएं आहत करने के आरोप में करैरा पुलिस ने दर्ज किया मामला

  • Share on :

करैरा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी किए जाने को लेकर करैरा में मामला पुलिस तक पहुंच गया। आवेदक नरेंद्र साहू पुत्र स्वरूप नारायण साहू, निवासी बीज भंडार रोड करैरा ने थाना करैरा पहुंचकर लिखित आवेदन प्रस्तुत करते हुए आरोप लगाया कि आशीष गोयल निवासी करैरा द्वारा कुंवर दारा सिंह भदौरिया की फेसबुक पोस्ट पर बेटियों को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई है।
आवेदन में नरेंद्र साहू ने उल्लेख किया कि उक्त टिप्पणी से धार्मिक एवं सामाजिक भावनाएं आहत हुई हैं तथा समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। शिकायत के साथ कथित फेसबुक टिप्पणी के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे गए।
पुलिस ने आवेदन एवं संलग्न दस्तावेजों के आधार पर प्रथम दृष्टया धारा 299 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। प्रकरण की जांच का जिम्मा शैलेंद्र सिंह चौहान, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक को सौंपा गया है।
पुलिस द्वारा अब सोशल मीडिया पोस्ट एवं कथित टिप्पणी से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper