राज्यसभा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर भाजपा ने किया लोकतंत्र पर प्रहार
कांग्रेस जनों ने 4 घंटे उपवास कर जताया विरोध ।रिपोर्टर :- सलीम हुसैन झ...
नई दिल्ली। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बुरी खबर सामने आई है। ओमान तट के पास एक जहाज पर हुए अमेरिकी हमले में दो भारतीय नाविकों की दुखद मृत्यु हो गई है। वहीं जहाज के चीफ इंजीनियर अब भी लापता हैं। 'सीमेंस यूनियन ऑफ इंडिया' ने समुद्री कंपनियों के हवाले से इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना और हताहतों की पुष्टि की है। हमले का शिकार हुए कॉमर्शियल शिप 'सेटेबेलो' पर मौजूद चालक दल के 24 भारतीय सदस्यों में से तीन लापता थे। खाड़ी क्षेत्र में लगातार गहराते विवाद के बीच इस घटना ने वहां काम कर रहे भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंता पैदा कर दी है। भारत ने इस मामले में अमेरिकी राजनयिक को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई