उषा ठाकुर ने रणजीत टाइम्स की विशेष स्मारिका का किया विमोचन, 10 वर्षों की सफल पत्रकारिता को सराहा
इंदौर। रणजीत टाइम्स के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रकाशित विशेष स्मारिका (मैगजीन) के विमोचन अवसर पर पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने प्रधान संपादक गोपाल गावंडे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रणजीत टाइम्स ने पिछले एक दशक में जनहित, राष्ट्रहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
विमोचन के दौरान डेस्क हेड रेणु कैथवास से भी उनकी आत्मीय चर्चा हुई। इस दौरान पत्रकारिता की बदलती चुनौतियों, समाज में मीडिया की भूमिका तथा रणजीत टाइम्स की आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
उषा ठाकुर ने कहा कि सकारात्मक और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने रणजीत टाइम्स की पूरी टीम को 10 वर्षों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और विश्वास के साथ जनसेवा की पत्रकारिता जारी रखने की शुभकामनाएं दीं।

