सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विदिशा पुलिस की सख्ती, दीपावली पर वाहन से स्टंट कर पटाखे फोड़कर उपद्रव करने वाले 05 युवकों पर की कार्रवाई
धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा। 03 युवकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई, 02 युवकों के वाहनों पर ₹3,500 की चालानी कार्रवाई दीपावली पर्व के दौरान कुछ युवकों द्वारा वाहनों से स्टंट करते हुए पटाखे फोड़कर उपद्रव करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो संज्ञान में आते ही विदिशा पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली पुलिस को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।थाना कोतवाली पुलिस द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर कुल 05 युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनमें से 03 युवकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम विदिशा के समक्ष पेश किया गया, जहां उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। वहीं, अन्य 02 युवकों के नाम से पंजीकृत/उनके द्वारा प्रयुक्त वाहनों के विरुद्ध यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई की गई।आयुष रजावत पिता भगवानदास रजावत, उम्र 24 वर्ष, निवासी अनुपम मेगा सिटी, विदिशा।
ऋषि ठाकुर पिता कुटिलाल ठाकुर, उम्र 19 वर्ष, निवासी रॉयल सिटी, विदिशा।
हर्ष राजपूत पिता चेतन राजपूत, उम्र 19 वर्ष, निवासी किले अंदर, विदिशा।अनमोल गोस्वामी पिता प्रदीप गोस्वामी, उम्र 18 वर्ष, निवासी किले अंदर, विदिशा।
पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 40 MT 1838 पर ₹500 का चालान।आयुष राजपूत पिता सोनू राजपूत, उम्र 24 वर्ष, निवासी न्यू अरिहंत विहार कॉलोनी, विदिशा।
बोलेरो वाहन पर ₹3,000 का चालान।
उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद राज, प्रधान आरक्षक विजय गुप्ता, आरक्षक अरविंद शर्मा, आरक्षक जीतू राजपूत एवं आरक्षक अर्जुन राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।दीपावली सहित अन्य त्योहारों के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर वाहन से स्टंट करना, पटाखे फोड़कर उपद्रव करना एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करना कानूनन दंडनीय है। सभी नागरिकों से अपील है कि त्योहारों को जिम्मेदारी एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में विदिशा पुलिस का सहयोग करें।

