चाचा-भतीजा विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में, चाचा भतीजा 2 किलो 960 ग्रामगांजा जब्त

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर
कटनी। विजयराघवगढ़ पुलिस ने अवैध रूप से गांजा परिवहन करने के आरोप में चाचा-भतीजे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 2 किलो 960 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 35 हजार रुपए बताई गई है, तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस के अनुसार 5 सितंबर को थाना विजयराघवगढ़ की टीम आईटीआई विजयराघवगढ़ के पास तलैया क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल से जा रहे दो व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। दोनों का व्यवहार संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान पीछे बैठे व्यक्ति के पिट्ठू बैग से मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे का वजन कराने पर कुल 2 किलो 960 ग्राम पाया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान समयलाल कोल पिता सुखलाल कोल और गोविंद प्रसाद पिता प्रेमलाल कोल, उम्र 52 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम खिरवा नंबर-1, थाना विजयराघवगढ़, जिला कटनी के रूप में हुई। दोनों आपस में चाचा-भतीजे बताए गए हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में की गई।
इस कार्रवाई में सउनि जगदीश प्रसाद पाण्डेय, सउनि विक्रम सिंह, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक 552 अंजनी झा सहित स्वतंत्र साक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper