पंडित कमल किशोर जी नगर को धमकी भरा पत्र मिलने पर ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्टर.... जितेन्द्र वर्मा
महू। पंडित कमल किशोर जी नगर को जन्माष्टमी के दिन धमकी भरा पत्र मिलने के मामले को लेकर मंगलवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने महू एसडीएम कार्यालय में तहसीलदार अनिल मेहता को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने धमकी भरे पत्र की गंभीरता से जांच कर दोषी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों की पहचान करने एवं उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही पंडित कमल किशोर जी नगर, उनके परिवार एवं धाम की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी।
इस दौरान लोकेश वर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी जैसे पवित्र अवसर पर पंडित जी को धमकी भरा पत्र मिलना बेहद गंभीर और चिंताजनक विषय है। प्रशासन को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
ग्रामीणजनों ने बताया कि पंडित जी एवं उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर क्षेत्र के लोगों में चिंता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान भगौरा, हरसोला, नेव एवं गुराड़िया के ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में लोकेश वर्मा सहित क्षेत्र के ग्रामीणजन मौजूद रहे।

