सडक़ पर पानी से भरे गड्ढों में वार्डवासी चलने मजबूर

  • Share on :

यहाँ हमारे वोटर नहीं हैं इसलिए हम कुछ नहीं कर सकते : ओम प्रकाश (बल्ली)
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर कुशवाहा
कटनी । इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 4 छत्रपति शिवाजी नगर गली नंबर 6 इन दिनों परेशानियों का भंडार बना हुआ है। जहां देखो पानी ही पानी नजर आ रहा है। यहाँ के रहवासियों का घर से  निकलना मुश्किल हो गया  है। घर से निकलते ही पहला कदम कीचड़ में समा जाता है। यहाँ की सडक़ गड्ढे में तब्दील हो गई है। यहां जिओ टावर  से लेकर प्रभा शंकर मिश्रा के घर तक एक से डेढ़ फीट के गड्ढे हैं जिसके चलते जल भराव की  समस्या बनी हुई है। यहाँ के रहवासियों की समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। इस क्षेत्र में दो- स्कूल संचालित हैं वहां से सुबह और शाम लगभग 100 से 150 बच्चे गुजरते हैं जिनको पानी से होकर गुजरना पड़ता है जिसके कारण बच्चों की ड्रेस एवं जूते खराब हो जाते हैं । बच्चे किसी  तरह गिरते-उठते अपने घरों तक पहुंचते हैं। यहां रोड पर बने गड्ढे और पानी भरा होने के कारण कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। 
वार्ड पार्षद कोई ध्यान नहीं दे  रहे हैं। अपनी  समस्या का लेकर जब यहाँ के क्षेत्र वासियों ने हमारे रिपोर्ट से संपर्क कर अपनी समस्याएं रखीं।  इस समस्या के समाधान के लिए हमारे संवाददाता ने वार्ड पार्षद ओम प्रकाश सोनी(बल्ली) को फोन लगाया तो पहली बार पार्षद  द्वारा फोन नहीं उठाया गया। पार्षद से 2 दिन बाद फिर से फोन पर संपर्क  किया  गया, हमारे संवाददाता ने  वार्ड वासियों की समस्या वार्ड पार्षद के सामने रखी तो वार्ड पार्षद का कहना था कि उस क्षेत्र के लोग इस वार्ड क्रमांक 4 के वोटर नहीं हैं।  इसलिए मैं उस क्षेत्र में कुछ नहीं कर सकता । आप लोगों को ज्यादा समस्या हो रही है तो नगर निगम कमिश्नर से जाकर मिले । जब रिपोर्टर ने पार्षद से पूछा कि क्या वहां के निवासी नगर निगम को टैक्स नहीं देते तब पार्षद गोल-गोल जवाब देने लगा। वैसे तो शहर चारों तरफ भूमि पूजन कर विकास का डिंडोरी  पीटा जा रहा है। रोज नित नये कार्यक्रम आयोजित सडक़ निर्माण करने की बात कही जाती है, पर इस वार्ड की दुर्दशा को देखते हुए कहा जा सकता है कि केवल नगर वासियों के साथ छलावा किया जा रहा है। वार्ड वासियों का कहना है कि यदि इस  समस्या  का शीघ्र ही निदान नहीं किया गया तो  वार्डवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसकी  पूरी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper