इंदौर समेत मध्य प्रदेश में बदला मौसम, दिन में गर्मी और रात में ठंडक

  • Share on :

इंदौर। इंदौर समेत मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बदल रहा है। कोहरे, ठंड और ओलावृष्टि का दौर लगभग सभी जगह खत्म हो गया है और दिन में तेज गर्मी पड़ने लगी है। इंदौर में दोपहर में तेज गर्मी और रात में ठंडक महसूस हो रही है। सूरज ढलते ही ठंडी हवाएं मौसम को खुशनुमा बना रही हैं। हालांकि कल से इंदौर में तापमान फिर बढ़ा है। पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में 5 डिग्री का उछाल आया है। इससे तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। दिन का तापमान में 1 डिग्री बढ़ा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 20 मार्च की रात से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव हो रहा है। इसके लौटने के बाद गर्मी बढ़ेगी।
शनिवार सुबह से ही मौसम साफ है। फिर धूप खिलने के साथ गर्मी का असर बढ़ने लगा। शुक्रवार को दिन का तापमान 33.1 (सामान्य) डिग्री और रात का तापमान 20 (+3) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को दिन का तापमान 32.4 (-1) डिग्री और रात का तापमान 15.8 (-1) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस दौरान गर्मी का अहसास रहा। 
सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के मुताबिक अभी उत्तरी ओडिशा के ऊपर से छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इस कारण दक्षिण-पश्चिमी हवाएं अरब सागर से नमी ला रही हैं। दक्षिण-पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी से मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में भी नमी ला रही हैं लेकिन इंदौर में इसका असर नहीं है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper