जब इंसानियत के लिए रुका डॉ. नरोत्तम मिश्रा का काफिला, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

  • Share on :

 शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव
दतिया। अक्सर नेताओं के काफिलों की चर्चा उनकी रफ्तार और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर होती है, लेकिन दतिया के पास रविवार को एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।
पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा का काफिला दतिया क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी रास्ते में एक सड़क दुर्घटना में घायल पड़े लोगों को देखकर उन्होंने तत्काल अपना काफिला रुकवा दिया। डॉ. मिश्रा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने बिना समय गंवाए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) से फोन पर बात कर घायलों के बेहतर इलाज और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डॉ. मिश्रा ने पूरी संवेदनशीलता के साथ घायलों की मदद की और तब तक स्थिति की जानकारी लेते रहे, जब तक उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचा दिया गया।
इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जनसेवा और मानवीय संवेदनाएं डॉ. नरोत्तम मिश्रा के व्यक्तित्व की प्रमुख पहचान हैं। उनकी इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है और लोग इसे इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper