ऐतिहासिक मेले को क्यों हो रहा कलंकित करने का प्रयास

  • Share on :

व्यूरो रिपोर्ट-प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल जिले के सोहागपुर स्थित ऐतिहासिक बाणगंगा मेला में इस बार धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से हटकर अश्लील/फूहड़ डांस और आपत्तिजनक गानों के आयोजन का मामला सामने आया है।
धार्मिक आस्था से जुड़े इस मेले में इस तरह के कार्यक्रम कराए जाने से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
लोगों का कहना है कि बाणगंगा मेला वर्षों से धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक रहा है, लेकिन इस तरह के आयोजनों से मेले की गरिमा और परंपरा को ठेस पहुंची है।
स्थानीय लोगों और विश्व हिन्दू परिषद ने प्रशासन और मेला समिति से मामले में जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
मेला प्रशासन द्वारा इस आयोजन पर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper