'निर्भय होकर काम करें, जवाबदेही मेरी होगी'— जंतर-मंतर बवाल के बाद जवानों का मनोबल बढ़ाते दिखे CRPF DG

  • Share on :

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर हुए छात्र आंदोलन के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा कथित तौर पर बर्बरता के आरोपों के बीच CRPF चीफ ने बड़ा दिया है। एक कार्यक्रम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने अपने जवानों और अधिकारियों का मनोबल बढ़ाते नजर आए। उन्होंने कार्यक्रम में जवानों को संबोधित करते हुए साफ कहा है कि ड्यूटी के दौरान जवानों द्वारा लिए गए हर फैसले की जिम्मेदारी वे खुद लेंगे।
सोमवार को सीआरपीएफ के इन्वेस्टीचर समारोह को संबोधित करते हुए DG ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने जवानों से कहा, "सीआरपीएफ के महानिदेशक के रूप में आप सभी को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि चाहे आप ऑपरेशनल बटालियन हों या कानून-व्यवस्था यूनिट हो, आप सभी, राष्ट्र हित में, जनहित में और बल हित में जो भी निर्णय लेते हैं, उन सभी एक्शन का दायित्व मेरा है।” CRPF चीफ ने आगे कहा, “निर्भय होकर अपना काम करते रहें। जहां भी जवाबदेही तय करने की जरूरत होगी, मैं महानिदेशक के तौर उसकी जिम्मेदारी लूंगा।”
इससे पहले इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक CRPF मुख्यालय ने अपनी सभी फील्ड टुकड़ियों को यह संदेश जारी कर हालिया तैनातियों के दौरान जवानों के 'धैर्य और सहनशीलता' की तारीफ भी की है। हालांकि, केंद्रीय बल ने यह भी साफ कर दिया कि जानबूझकर की गई लापरवाही या कानून का उल्लंघन करने पर नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
गौरतलब कि सीआरपीएफ की रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) इस समय जांच के दायरे में है। 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान जंतर-मंतर और दिल्ली के अन्य इलाकों में भीड़ को संभालने के RAF के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं। RAF, सीआरपीएफ की एक विशेष यूनिट है। इस यूनिट को 1992 में दंगे और सार्वजनिक अशांति जैसी स्थितियों से निपटने के लिए बनाया गया था।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper