पश्चिम एशिया में महायुद्ध की आहट: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना
यरूशलम। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ता दिख रहा है। अमेरिका के हवाई हमले के बाद अब ईरान ने भी पलटवार किया है। ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया है। ईरान की सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के बीच समन्वय स्थापित करने वाले केंद्र खातम अल अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता इब्राहिम अल फिकर ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा है कि अगर युद्धविराम का उल्लंघन किया गया तो करारा जवाब दिया जाएगा।
ट्रंप ने कहा, अमेरिकी विमानों ने युद्धविराम समझौते का फिर से उल्लंघन करने पर ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडारण केंद्रों और तटीय रडार ठिकानों पर हमला किया है। ऐसा लगता है कि वे कभी नहीं सीखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि एक समय ऐसा भी आ सकता है, जब अमेरिका के लिए संयम बरतना संभव नहीं होगा और उसे सैन्य कार्रवाई पूरी करनी पड़ेगी, जिसकी शुरुआत पहले ही की जा चुकी है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा हुआ तो इस्लामिक गणराज्य ईरान का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।
साभार अमर उजाला

