रोशन रखना हैं तुम्हें जीवन अपना
ये दीये,
जो दिये हैं तुमको रिश्तों ने,
रोशन रखना है इनसे तुम्हे जीवन अपना,
ज़रा अदब से उठाना इनको,
झटको में तेल छलक न जाये,
बाती थोड़ी सी भी हील न जाये,
मुलायम सी बाती बुझ न जाये,
इसे संभालकर सही जगह है जलाना,
रोशन रखना है इनसे तुम्हे जीवन अपनाl
एक बार बाती जो बुझ जायेगी,
मुह पर भी कालिख पुत जायेगी,
फिर से जलाने में बहुत परेशानी आयेगी,
अद्रश्य न हो जाये प्रेम का सपना,
रोशन रखना है इनसे,तुम्हे जीवन अपनाl
औरों के रिश्तों को जलाकर,
खुश होते है जो लोग,
दीप से सीखे खुद को जलाकर
कैसे भगाते हैं जलन का रोग,
रखोगे ख्याल उनका,
नहीं भूलेंगे वे अनवरत जलना,
रोशन रखना है इनसे,तुम्हे जीवन अपनाl
जिस जिस की जैसी भी होती हैं हैसियत,
कोई देता है सोना,कोई देता है रजत,
दिये जो दीये,
दीये का काम दीया करे,
प्रेम दीप से घर परिवार संसार है सजनाl
रोशन रखना है इनसे,तुम्हे जीवन अपनाl
शुभ दीपावली
विपिन जैन श्रीजैन
इंदौर

