अवैध धारदार टडडरी चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, छत्रीपुरा पुलिस की रेडो एरिया चेकिंग में बड़ी सफलता
पत्रकार - खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। शहर में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना छत्रीपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रेडो एरिया चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध धारदार टडडरी चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देता, उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पुलिस आयुक्त संतोष सिंह के निर्देशन में शहरभर में रेडो एरिया एवं हॉट स्पॉट पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-4 सुनील मेहता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दोशेष अग्रवाल एवं सहायक पुलिस आयुक्त विजय तिवारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी।
चेकिंग के दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध धारदार टडडरी चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेन्द्र सिंह चौहान (27 वर्ष), निवासी पंचमूर्ति नगर, इंदौर बताया। आरोपी चाकू रखने का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 25(1-बी) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र पाठक, आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, अरुण सिंह चौहान, भूपेन्द्र सिंह एवं सैनिक स्वप्नेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

