मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिवार पर कथित भूमि घोटाले के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन 
झाबुआ मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश गंगोरिया के निर्देशानुसार एवं जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष  नटवर डोडियार के नेतृत्व में जिला युवा कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिवारजनों पर लगाए गए कथित 168 एकड़ भूमि घोटाले के विरोध में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नटवर डोडियार ने कहा कि महाकाल की पावन भूमि पर 168 एकड़ जमीन से जुड़े कथित घोटाले के माध्यम से जनता के हितों का हनन हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस जनहित से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनता की आवाज़ बुलंद करती रहेगी।
पत्रकार वार्ता के उपरांत युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय के बाहर एकत्र होकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के विरोध में जोरदार नारेबाजी की तथा उनके पुतले का दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कथित भूमि घोटाले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
उक्त कार्यक्रम में सोशल मीडिया अध्यक्ष वसीम सैयद, जिला महासचिव हेमेंद्र (बबलू) कटारा, जिला प्रवक्ता लौकेन्द्र बिलवाल, जिला महासचिव किलू भूरिया, झाबुआ विधानसभा अध्यक्ष दरियाव सिंगाड़, थांदला विधानसभा अध्यक्ष अक्षय कामलिया, सोशल मीडिया अध्यक्ष ओवेश शेख, झाबुआ ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मेड़ा, कुंदनपुर ब्लॉक अध्यक्ष ललित परमार, कल्याणपुरा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील निनामा, रामा ब्लॉक उपाध्यक्ष अजीत मोहनिया, आदेश भूरिया, पुनीत भानपुरिया, कमलेश बिलवाल, अनिल भाबर, मनोश गुड़िया* सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper