यूट्यूबर ध्रुव राठी गुरुग्राम आवास से हिरासत में: जंतर-मंतर के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई

  • Share on :

नई दिल्ली। सीजेपी के जंतर-मंतर वाले प्रदर्शन से एक दिन पहले ही भारत पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम स्थित आवास से ही हिरासत में ले लिया गया है। वह एक दिन पहले इंडिया गेट भी गए थे। जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की टीम सुबह-सुबह ही उनके सेक्टर 56 स्थित केंद्रीय विहार आवास पर पहुंची थी। पुलिस जबरन उनक घऱ में घुसी और ध्रुव राठी को हिरासत में ले लिया। उस समय घर पर उनकी मां भी मौजूद थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की टीम में करीब 50 सदस्य थे। हालांकि इसपर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है।
ध्रुव राठी 8 अक्टूबर को ही भारत पहुंचे हैं। सबसे पहले वह बेंगलुरु में सीईसी ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके बाद 9 अक्टूबर की रात वह दिल्ली पहुंचे। इंडिया गेट से उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था। इसके बाद वह गुरुग्राम स्थित अपने घर चले गए थे और शनिवार को जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में पहुंचने वाले थे।
यूट्यूबर ध्रुव राठी की नागरिकता को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने आठ अक्टूबर को यहां मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल यूट्यूबर ध्रुव राठी की नागरिकता, आव्रजन स्थिति और वीजा शर्तों के अनुपालन की जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।
केंद्रीय गृह सचिव को लिखे पत्र में राव ने कहा कि राठी, जिनके बारे में माना जाता है कि वह जर्मनी के नागरिक हैं, ने अभिनेता-कार्यकर्ता प्रकाश राज और अन्य लोगों के साथ प्रदर्शन में हिस्सा लिया था और एसआईआर को लेकर भारत के निर्वाचन आयोग की आलोचना की थी। राव को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper