सभी प्रकार की भक्ति में श्रेष्ठ है गुरुमुख से निकली अमृतवाणी का अनुसरण
मूल ध्यान गुरू रूप है, मूल पूजा गुरू पॉंव |मूल नाम गुरू वचन है, मूल सत...
आइजोल. मिजोरम की एक खदान में भीषण हादसा हुआ है. यहां एक पत्थर की खदान ढहने से 10 लोगों की मौत हो गई है. हादसे के बाद शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में 2 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. कई मजदूर अभी मलबे में फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
हादसा मिजोरम की राजधानी आइजोल में हुआ है. यहां रेमल साइक्लोन के कारण पहले ही काफी तबाही देखने को मिली थी. इस बीच मंगलवार (28 मई) की सुबह करीब 6 बजे के आसपास आइजोल की मेल्थम और ह्लिमेन सीमा पर एक पत्थर की खदान ढह गई. खदान ढहने से आसपास के कई घर भी तबाह हो गए हैं.
साभार आज तक
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई