रूस के क्रॉकस सिटी में हुई गोलीबारी में अब तक 130 लोगों की मौत

  • Share on :

मॉस्को। रूस के क्रॉकस सिटी में हुई गोलीबारी में 130 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।  आतंकियों ने मासूम लोगों को निशाना बनाते हुए हॉल में धमाका किया और जमकर गोलियां बरसाई थीं। अब तक इस घटना पर 11 संदिग्ध गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें से चार वह बंदूकधारी हैं, जो हमले में सीधे तौर पर शामिल रहे। वहीं, हमले की जिम्मेदारी आईएस-खोरासान ने ली है। इस बीच, यूक्रेन के अधिकारियों ने सफाई दी है कि वह इस हमले के पीछे नहीं हैं। हालांकि, रूसी अधिकारियों का दावा है कि हमलावरों को यूक्रेन से मदद मिली थी। रूसी अधिकारियों ने पहले कहा था कि गोलीबारी में 143 लोग मारे गए हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने बताया कि 24 घंटे से अधिक समय की तलाश में 133 शव बरामद किए गए हैं। 107 लोग अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper